फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP IAS Officer Anurag Yadav Returns from West Bengal; Action Likely on Election Commission's Directives—Here'

UP: पश्चिम बंगाल से लौटे आईएएस अनुराग यादव, चुनाव आयोग के निर्देश पर हो सकती है कार्रवाई; जानें वजह

Thu, 09 Apr 2026 10:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 09 Apr 2026 10:17 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक बनाए गए आईएएस अनुराग यादव को जानकारी न दे पाने और विवाद के बाद वापस भेज दिया गया। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वह यूपी लौट आए हैं और नियुक्ति विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई संभव है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
UP IAS Officer Anurag Yadav Returns from West Bengal; Action Likely on Election Commission's Directives—Here'
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए यूपी काडर के आईएएस अधिकारी अनुराग यादव वापस लौट आए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खिलाफ नियुक्ति विभाग कार्रवाई कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


यूपी से 24 से अधिक आईएएस अधिकारी विभिन्न राज्यों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं। अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। चुनाव आयोग ने दिल्ली से बंगाल चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी, मुख्य सचिव, पर्यवेक्षक और राज्य के तमाम अधिकारियों को बुलाया था।

विज्ञापन

सामने आई ये वजह

चुनाव आयोग ने कूच बिहार दक्षिण के पर्यवेक्षक अनुराग यादव से उनके विधानसभा में पड़ने वाली कुल पोलिंग बूथ की जानकारी मांगी। बताते हैं कि इसकी जानकारी वह नहीं दे पाए। काफी देर जानकारी जुटाने के बाद जब वह बाले, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनको डांट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अनुराग यादव ने कहा कि आप हमारे साथ ऐसा बर्ताव नहीं कर सकते, हमने इस सेवा में अपने 25 साल दिए हैं, आप इस तरह से बात नहीं कर सकते। इसके बाद ही उन्हें पर्यवेक्षक पद से हटाते हुए वापस जाने को बोल दिया गया। अनुराग यादव प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं और हाल ही में उन्हें समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले वह सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव थे।


यूपी कॉडर के वर्ष 2011 के आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह को इसी तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात से वापस भेजा गया था। पर्यवेक्षक बनाए जाने के दौरान उन्होंने गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद आयोग ने नाराजगी जताते हुए उन्हें वापस कर दिया था। यहां बता दें कि बाद में अभिषेक सिंह ने आईएएस सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed