फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IAS Devi Sharan Upadhyay suspended.

UP: आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय सस्पेंड, पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई

Tue, 16 Jul 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Jul 2024 12:45 AM IST
सार

आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है।

विज्ञापन
UP: IAS Devi Sharan Upadhyay suspended.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उन्हें पिछले दिनों सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था। अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


देवीशरण उपाध्याय वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने इन पट्टों को नियम विरुद्ध दिए जाने पर खारिज करने की संस्तुति की थी। यह मामला राजस्व परिषद में गया था। जिला प्रशासन की स्पष्ट संस्तुति के बाद उन्होंने इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने उच्च स्तर पर इसकी शिकायत की थी। नियुक्ति विभाग ने 13 जुलाई को उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया था, लेकिन बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबंध रहेंगे। इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी भी बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed