{"_id":"693991a9d4129a96dc081a90","slug":"up-hostel-facilities-for-working-women-to-open-soon-in-8-cities-with-food-and-accommodation-learn-how-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कामकाजी महिलाओं के लिए 8 शहरों में हॉस्टल की सुविधा जल्द, रहने-खाने का होगा इंतजाम; जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कामकाजी महिलाओं के लिए 8 शहरों में हॉस्टल की सुविधा जल्द, रहने-खाने का होगा इंतजाम; जानें कैसे
Wed, 10 Dec 2025 08:58 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:58 PM IST
सार
प्रदेश में महिला कामगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए तीन जिलों लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 8 महिला हॉस्टल स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए जल्द ही हॉस्टल की सुविधा मिलने लगेगी। इनमें से तीन जिलों में हॉस्टल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। जबकि, पांच जिलों में शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इनमें से प्रत्येक हॉस्टल में 500 महिलाओं के रहने-खाने का इंतजाम होगा। यहां उन्हें कौशल विकास की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में महिला कामगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए तीन जिलों लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 8 महिला हॉस्टल स्वीकार किए गए हैं। निदेशक, महिला कल्याण संदीप कौर का कहना है कि इनमें से 6 हॉस्टल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इनमें कामकाजी महिलाओं को सस्ती दरों पर सुरक्षित और सुविधापूर्ण आश्रय मिलेगा। इनका निर्माण केंद्र सरकार की मदद से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास के तहत 7 हॉस्टल बनाए जाएंगे। पांच जिलों गोरखपुर, झांसी, आगरा, कानपुर नगर और मेरठ में हॉस्टल का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होने पर इन्हें पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा। शासन उन नियमों को अलग से जारी करेगा, जिनके तहत यहां रहने वालों के लिए आवश्यक अर्हता तय होगी।
विज्ञापन