फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Honorarium of Shikshamitras in the state increased to 18,000, salary of instructors also increased; govern

यूपी: प्रदेश के शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन; जारी हुआ शासनादेश

Thu, 09 Apr 2026 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 Apr 2026 08:40 PM IST
सार

UP Shiksha Mitra: यूपी के शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। बीते कैबिनेट में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ था। आज इस संबंध में शाासनदेश जारी हो गया है।
 

विज्ञापन
UP: Honorarium of Shikshamitras in the state increased to 18,000, salary of instructors also increased; govern
शिक्षामित्र लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रदेश कैबिनेट द्वारा हरी झंडी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार और अनुदेशकों का 09 की जगह 17 हजार महीने मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात बनाए रखने के लिए वर्तमान में 1,42,929 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इनका मानदेय एक अप्रैल से बढ़ाते हुए दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह आरटीई के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में मुख्य विषयों भाषा, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के लिए न्यूनतम तीन शिक्षकों की व्यवस्था का मानक तय किया गया है। शिक्षक-छात्र अनुपात 1:35 भी बनाए रखने का निर्देश है। इस क्रम में सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में संविदा पर 24717 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको 9000 रुपये महीने, साल में 11 महीने मानदेय दिया जाता है। इसे बढ़ाकर 17 हजार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष फतेहपुर सुशील तिवारी, जिलाध्यक्ष लखनऊ हरिनाम सिंह, जिलाध्यक्ष सोनभद्र अशोक श्रीवास्तव आदि ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से मिलकर मानदेय वृद्धि के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed