फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Home Minister Amit Shah will give appointment letters to the selected candidates of police recruitment.

UP: पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी ने किया आमंत्रित

Tue, 10 Jun 2025 12:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

कार्यक्रम का आयोजन 15 जून को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होगा। इसके लिए जिलों से सिपाही भर्ती के चयनित अभ्यर्थी बुलाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरण के लिए गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है।
 

विज्ञापन
UP: Home Minister Amit Shah will give appointment letters to the selected candidates of police recruitment.
गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिपाही नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि कार्यक्रम में सभी चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम वृंदावन योजना में स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होना प्रस्तावित है। इसके लिए सभी जिलों के कप्तानों से चयनित अभ्यर्थियों को राजधानी भेजने को कहा गया है। वहीं, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट उनके रहने और खाने-पीने का बंदोबस्त करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री, गृह विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 


12 हजार महिलाएं भी शामिल 
नवचयनित सिपाहियों में 12048 महिलाएं भी शामिल हैं। पहली बार किसी पुलिस बल में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को नियुक्तिपत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों के चयनित अभ्यर्थी भी हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात 22 जून से सभी जिलों में जनरल ट्रेनिंग कोर्स के लिए भेज दिए जाएंगे। वहीं जुलाई माह से नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण लेने रीजनल ट्रेनिंग सेंटर भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed