{"_id":"665363ce9db62fe9bd0c4f95","slug":"up-home-minister-amit-shah-will-do-many-rallies-in-uttar-pradesh-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : गृहमंत्री अमित शाह आज कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में रहेंगे, योगी भी करेंगे धुआंधार सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : गृहमंत्री अमित शाह आज कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में रहेंगे, योगी भी करेंगे धुआंधार सभाएं
Mon, 27 May 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 May 2024 12:08 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को यूपी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। शाह कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन
शाह की पहली सभा उदित नारायण डिग्री कॉलेज, कुशीनगर होगी। जबकि दूसरी सभा लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज मैदान, हल्दीरामपुर, बेल्थरा रोड, बलिया में है। इसके बाद गृहमंत्री चंदौली लोकसभा के लिए वाराणसी जिले के गोसांईपुर पलही पट्टी में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। शाह की तीनों सभाओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र व वाराणसी के प्रवास पर रहेंगे योगी
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को धुआंधार जनसभा करेंगे। सीएम मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र व वाराणसी में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे।