{"_id":"69a4306251f1c99a78067b1b","slug":"up-holika-dahan-will-be-held-at-3-729-locations-in-the-capital-monitored-by-drones-social-media-will-also-b-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजधानी की 3729 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी; सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजधानी की 3729 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी; सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
Sun, 01 Mar 2026 05:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:56 PM IST
सार
Holi 2026 Dahan: लखनऊ में होली का त्योहार धूमधाम मनाया जाएगा। होलिका दहन को लेकर समय का भ्रम अभी भी बना हुआ है। यह दो और तीन मार्च को हो सकता है।
विज्ञापन
होलिका दहन 2026 बाधाओं से छुटकारा पाने के उपाय
- फोटो : Amar Ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में 3729 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हर जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए चार एडीसीपी, 12 एसीपी, 19 इंस्पेक्टर, 72 दरोगा, 400 सिपाही, ट्रैफिक पुलिस के 22 इंस्पेक्टर, 75 दरोगा, 80 होमगार्ड, 600 सिपाही, 14 कंपनी पीएसी, वायरलेस यूनिट और एलआईयू के लोग पूरे शहर भर में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ब्रीफ भी कर दिया गया है। हर इलाके में चौबीस घंटे कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर विशेष नजर रखी जा रही है। आयोजन स्थल तक के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और समय-समय पर जारी किए गए यातायात डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन