Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow shines in the country thanks to solar rays; DM honored

Lucknow News: सूरज की किरणों से देश में चमका लखनऊ, डीएम सम्मानित

Wed, 04 Nov 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow shines in the country thanks to solar rays; DM honored
डीएम को मिला सम्मान।
लखनऊ। सूरज की किरणों से उपभोक्ताओं के घर तो रोशन हुए ही, लखनऊ की चमक भी बढ़ी है। पीएम सूर्यघर योजना में 1.60 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर लगाकर लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी को दिल्ली के भारत मंडपम में हुए सोलर एक्सपो में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ शहरवासियों ने सबसे अधिक लिया। इससे कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो हो गया है। जून में शहर के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं का नेट बिल निगेटिव (खपत से ज्यादा उत्पादन) हो गया था। लखनऊ में 31 अक्तूबर तक 160,508 रूफटॉप सोलर लग चुके हैं। रोजाना चार से पांच सौ सोलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नागपुर दूसरे, सूरत तीसरे स्थान पर
पीओ नेडा टीकाराम ने बताया कि प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, रूफटॉप सोलर लगाने में महाराष्ट्र का नागपुर का दूसरा स्थान है। 31 अक्तूबर तक यहां 1.26 लाख से अधिक सोलर लगाए गए। तीसरे स्थान पर गुजरात के सूरत में 1.11 लाख से अधिक सोलर स्थापित किए गए। चौथे स्थान पर अहमदाबाद और पांचवें पर राजकोट है। वाराणसी नौवें और कानपुर का 14वां स्थान है। पीओ नेडा ने बताया कि अफसरों की लगातार मॉनीटरिंग, बैंकों के सहयोग और वेंडर्स के प्रयास से लखनऊ पूरे देश में अव्वल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के उपभोक्ताओं को भेजी गई 6,201 करोड़ सब्सिडी
पीएम सूर्यघर योजना से रूफटॉप सोलर लगवाने वाले प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए 6,201 करोड़ से अधिक सब्सिडी भेजी गई है। 13.79 लाख से अधिक आवेदन आए और 9.43 लाख से अधिक सोलर लग चुके हैं। एक नवंबर को प्रदेश में 1,128 सोलर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed