फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat Time Know Auspicious Time To Burn And Play Holi

यूपी: होलिका दहन आज, जानिए होली जलाने और खेलने का शुभ मुहूर्त, बिजली-पानी के लिए इन नंबरों पर करें फोन

Sun, 24 Mar 2024 02:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

Holika Dahan in UP : होलिका दहन रविवार की रात को होगा। होली सोमवार को खेली जाएगी। यह भी जानिए कि किसी प्रकार की इमरजेंसी आपको किन नंबरों पर फोन करना है।

विज्ञापन
Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat Time Know Auspicious Time To Burn And Play Holi
होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में होलिका दहन किया जाएगा। काशी के महावीर व ऋषिकेश पंचागों के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि 24 मार्च रविवार को सुबह 9.24 बजे से शुरू होकर 25 मार्च को दिन में 11.27 बजे तक रहेगी। होलिका दहन रविवार रात 10.27 से 12.27 तक होगा। रंग सोमवार को खेला जाएगा। सोमवार के पूरे दिन रंग खेला जा सकता है। इस दौरान शहर का प्रतिष्ठित होली जुलूस भी पुराने लखनऊ में निकलेगा।

विज्ञापन


जमकर खेलें रंग, तीन टाइम मिलेगा पानी
होली पर पानी की किल्लत न हो, इसके लिए 25 मार्च को तीन टाइम पानी की सप्लाई होगी। जलकल के महाप्रबंधक ने बताया कि पाइपलाइन से सुबह पांच से नौ बजे तक तथा टंकियों से दोपहर 12 से 02 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। ऐशबाग, बालागंज व कठौता जलकल से सुबह 05 से 09 बजे, दोपहर 12 से 03 बजे व शाम को 05 से रात 09 बजे तक पानी दिया जाएगा। पानी से जुड़ी शिकायतें होने पर 8177054100, 8177054003, 8177054010 सहित टोलफ्री नंबर 1800310522 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


कल दोपहर बाद चलेंगी बसें
होली के दिन सोमवार को दोपहर बाद से सिटी व रोडवेज बसें चलेंगी। दुबग्गा और गोमतीनगर डिपो से 10 सीएनजी और 20 ई सिटी बसें चलाई जाएगी। इनका संचालन शहर के मुख्य मार्गो पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

02.30 बजे दोपहर से रात दस बजे तक मेट्रो चलेगी 25 को

300 अतिरिक्त बसें देंगी सहूलियत
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए कैसरबाग, आलमबाग, अवध व चारबाग अड्डों से परिवहन निगम 300 अतिरिक्त बसें चलवाएगा। टोलफ्री नंबर 1800-180-2877 पर एसी और साधारण बसों के आवागमन की जानकारी ली जा सकेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि होली पर शुरू हो रहीं अतिरिक्त बसें पहली अप्रैल तक चलेंगी। यात्रियों की मदद के लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बस स्टैंड के इन नंबरों पर इतने बजे मिलेगी मदद
बस स्टैंड : सुबह 6 से दोपहर 2 : दोपहर 2 से रात 10 : रात 10 से सुबह 6
अवध : 9532404231, 9451682423, 8887736791
आलमबाग : 8317013195, 9452970406, 9451249171
कैसरबाग : 9889137807, 9198257310, 9450024739
चारबाग : 9450368626, 8318549907

रूट पिकिंग पॉइंट के संपर्क नंबर
अयोध्या रूट चिनहट, दयाल रेजिडेंसी : 9450300587
सीतापुर रूट मड़ियांव : 9628564639
हरदोई रूट दुबग्गा : 8765363337
प्रयागराज रूट शनि देव मंदिर, तेलीबाग : 8840000155
सुल्तानपुर रूट अहिमामऊ : 8726585009
कानपुर रूट अवध चौराहा आलमबाग : 7521076868

(इन पिकिंग पॉइन्ट पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कर्मचारी तैनात रहेंगे।)

होली पर आधा-अधूरा खुलेगा बाजार
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक, रविवार को दोपहर बाद से दुकानें बंद होने लगती हैं। सोमवार को रंग खेला जाता है, ऐसे में कुछ फुटकर दुकानें खुल जाएं तो अलग बात है, अन्यथा बाजार बंद ही रहता है। मंगलवार को भी यही स्थिति रहेगी। थोक बाजार तो बंद ही रहता है। भूतनाथ बाजार बुधवार को बंद रहता है। ऐसे में व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता का कहना है कि कपड़े की छोड़ लगभग सभी दुकानें बंद रहती हैं।


लुलु हाइपर मार्केट, फैशन स्टोर व कनेक्ट खुला रहेगा
लुलु हाइपर मार्केट के जनरल मैनेजर नोमान अजीज खान ने बताया कि लुलु हाइपर मार्केट, फैशन स्टोर व कनेक्ट स्टोर होली के दिन सुबह 9 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। उमराव मॉल के आशीष अग्रवाल ने बताया कि मॉल 25 को शाम पांच बजे से खुलेगा। कुछ मॉल दोपहर एक बजे से खुल जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed