{"_id":"605d77ddc4e0b1059835dae8","slug":"up-high-school-and-intermediate-examination-of-secondary-education-board-will-change-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : टलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : टलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद
Fri, 26 Mar 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के एलान के साथ ही यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2021 का टलना तय हो गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अब पंचायत चुनाव के बाद बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी करेगा। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं अब मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परीक्षाएं पहले 24 अप्रैल से 12 मई तक होनी थीं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियों में जहां 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, वहीं 90 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र स्कूल भवनों में बनाए जाएंगे। ऐसे में पंचायत चुनाव और बोर्ड परीक्षाएं साथ-साथ कराना संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
इससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 24 अप्रैल से 12 मई तक कार्यक्रम जारी किया है। वहीं उच्च न्यायालय ने भी पंचायत चुनाव 12 मई, 2021 तक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 56 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं। साथ ही कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 8,513 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे 56,03,813 छात्र-छात्राओं में से 29,94,312 परीक्षार्थी हाईस्कूल से है, जबकि 26,09,501 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं।