Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   134 took the exam, 31 students selected for the interview

Lucknow News: 134 ने दी परीक्षा, साक्षात्कार के लिए 31 छात्रों का चयन

Sat, 28 Nov 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
134 took the exam, 31 students selected for the interview
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) में भर्ती के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। 26 और 27 नवंबर को हुई चयन प्रक्रिया में कुल 235 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 134 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए, जबकि प्रदर्शन के आधार पर 31 अभ्यर्थियों को समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। मिशन को अपने यहां 225 पदों के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है। लविवि के मुख्य परिसर स्थित सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस ड्राइव में समाज कार्य में परास्नातक (एमएसडब्ल्यू) और एमबीए डिग्रीधारक अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। प्लेसमेंट ड्राइव सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार भारतीय और यूपीएसआरएलएम के निदेशक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों और उनकी टीम ने भी हिस्सा लिया। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को मिशन के उद्देश्यों, पदों की जिम्मेदारियों और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने विश्वविद्यालय में रोजगार के अवसरों के विस्तार और सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। प्लेसमेंट सेल के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य योग्य युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रशिक्षित पेशेवर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed