फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: High court lawyer's wife kidnapped, ransom demanded one crore, one accused arrested

यूपी : हाईकोर्ट के वकील की पत्नी का अपहरण, एक करोड़ मांगी फिरौती, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 02:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 02:05 PM IST
सार

अपहरण करने वाले बदमाश लगातार वकील से संपर्क कर रहे थे। वह फिरौती की रकम मांग रहे थे। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो अपहरणकर्ताओं ने रुपये की मांग कुछ कम कर दी।

विज्ञापन
UP: High court lawyer's wife kidnapped, ransom demanded one crore, one accused arrested
संतोष चौबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के सेलेब्रिटी ग्रीन निवासी हाईकोर्ट के वकील की पत्नी को अगवा कर लिया गया। रविवार को पत्नी को उस वक्त अगवा किया गया था। जब वह शाम को टहलने निकली थी। पुलिस को सूचना दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ की टीम भी लग गई थी। मंगलवार देर रात को संयुक्त आपरेशन में दोनों टीमों ने मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी इलाके से आरोपी को दबोच लिया। वहीं अपहृत महिला को मुक्त कराया गया। इस अपहरण कांड में 10 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने अन्य लोग की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनुराग शुक्ला हाईकोर्ट में वकील है। रविवार शाम करीब 7.10 बजे उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला अपार्टमेंट के बाहर टहलने निकली थी। इसी बीच एसयूवी सवार पांच बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया। पति अनुराग शुक्ला को देर रात को अहपरण करने वालों ने कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


अपहरण करने वाले बदमाश लगातार वकील से संपर्क कर रहे थे। वह फिरौती की रकम मांग रहे थे। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो अपहरणकर्ताओं ने रुपये की मांग कुछ कम कर दी। इसी बीच सोमवार को इसकी जानकारी एसटीएफ को भी हुई। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने भी इस वारदात के खुलासे के लिए अपनी टीम भी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आपरेशन में कराया गया मुक्त
एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश केमुताबिक मंगलवार को संयुक्त रुप से दोनों टीमों ने मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी इलाके में आपरेशन किया। इस दौरान वहां से संतोष चौबे नाम का अपहरकर्ता मिला। पुलिस ने एक मकान में बंधक बनाकर रखी गई महिला को मुक्त कराया। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश केमुताबिक इस मामले में दस बदमाश शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है।

अन्य आरोपियो की तलाश में तेज हुई दबिश
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक इस वारदात में10 बदमाश शामिल थे। इसमें पांच ने अपहरण किया था। इसके बाद जिस स्थान पर प्रीति शुक्ला को रखा गया था। इनके अलावा पांच अन्य बदमाश पहुंचे थे। कमिश्नरेट व एसटीएफ की टीम ने एक आरोपी को दबोच लिया है। वहीं अन्य 9 की तलाश तेज कर दी गई।


पकडे गये आरोपी संतोष चौबे ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उससे अन्य आरोपियों केबारे में जानकारी हासिल की जा रही है। अन्य अपहरणकर्ताओं को दबोचने केलिए आधा दर्जन टीमें बनाई गई है। इस अपहरण के खुलासे में कमिश्नरेट पुलिस के सुशांत गोल्फ सिटी केप्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह, पीजीआई इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला और मोहनलालगंज के दीनानाथ मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed