Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: High Court issues major decision on transfer of teachers of council schools, stays teachers' repatriation

यूपी: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, टीचरों के प्रत्यावर्तन आदेशों पर रोक

Fri, 19 Jun 2026 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jun 2026 09:29 PM IST
सार

UP Primary Teacher: इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में वर्ष 2025 की जुलाई और अगस्त में जारी दो आदेशों की व्याख्या करने में गलती की लिहाजा यह मामला विचारयोग्य है।
 

विज्ञापन
UP: High Court issues major decision on transfer of teachers of council schools, stays teachers' repatriation
शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को परिषदीय प्राथमिक शिक्षकों के प्रत्यावर्तन( पिछले साल जिन स्कूलों से तबादला हुआ, उन्हीं में पुनः वापस भेजने) के आदेशों पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में पक्षकार राज्य सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को तीन सप्ताह का में जवाबी हलफनामा दाखिल करने को दिया है। इसके बाद हफ्ते भर में याची शिक्षकों की ओर से इसका प्रतिउत्तर पेश किया जा सकेगा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की अवकाशकालीन एकल पीठ ने यह आदेश गौतम बुद्ध नगर के अमित कुमार समेत 10 प्राथमिक शिक्षकों की याचिका पर दिया। याचिका में गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के इसी 25 अप्रैल व 16 मई के आदेशों समेत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आदेशों को चुनौती दी गई है। इन आदेशों में याचिकाकर्ता शिक्षकों को उनकी तैनाती के पूर्ववर्ती स्थानों (स्कूलों) पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


याचियों की ओर से कहा गया कि 16 जून 2025 को बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षकों का अंतर्जनपद तबादला करने की नीति लागू की गई। इसके तहत याची शिक्षकों को उनके स्कूलों से रिलीव कर दिया गया और उन्होंने नई तैनाती की जगहों पर ट्रांसफर करके भेजा गया। जहां वे दस माह से अधिक कार्यरत हैं और वेतन ले रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रत्यावर्तित कर दिया गया। उधर, बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता ने याचिका का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में वर्ष 2025 की जुलाई और अगस्त में जारी दो आदेशों की व्याख्या करने में गलती की लिहाजा यह मामला विचारयोग्य है। कोर्ट ने इस याचिका को ऐसी ही एक अन्य याचिका के साथ संबद्ध करके सूचीबद्ध करने का आदेश दिया। साथ ही मामले में दिए जाने वाले अगले आदेशों तक याचिकाकर्ता शिक्षकों के प्रत्यावर्तन आदेशों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed