फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain warning issued for these parts of the state today, rain will begin to spread from Sunday; read

यूपी: प्रदेश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी, रविवार से घटना शुरू होगा बरसात का दायरा

Sat, 08 Aug 2026 06:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Aug 2026 06:19 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानूसन का असर अभी बना रहेगा। हालांकि रविवार के बाद से इसका दायरा जरूर घटना शुरू होगा। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain warning issued for these parts of the state today, rain will begin to spread from Sunday; read
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार अभी बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में संभल में सबसे ज्यादा 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी लखनऊ में फिलहाल छिटपुट बारिश की ही संभावना है लेकिन सोमवार को अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन मानसून का असर मुख्य रूप से दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने आसार हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। इसके चलते विशेषकर दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य, 34 जिलों में सामान्य से कम और नौ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। शनिवार को सबसे ज्यादा 134 मिमी बारिश संभल में, बुलंदशहर में 110.4 मिमी, हमीरपुर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। वहीं पश्चिमी यूपी में धीरे धीरे बारिश का असर कम हो रहा है।

सामान्य श्रेणी में पहुंचा मानसून

पिछले पांच दिनों के दौरान हुई व्यापक वर्षा से प्रदेश में मानसून सामान्य श्रेणी में पहुंच गया है। इस व्यापक बारिश के परिणामस्वरूप प्रादेशिक वर्षा विचलन में 10 फीसदी का सुधार दर्ज किया गया है। यह विचलन -29 फीसदी से घटकर अब -19 फीसदी रह गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सुधार के साथ ही मानसून सीजन के लिए कुल प्रादेशिक वर्षा सामान्य श्रेणी (-19 से +19 फीसदी) में आ गई है। दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखा गया। इसके कारण एक निम्न दबाव क्षेत्र बना। मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के निकट स्थानांतरित हो गई है। यह श्रीगंगानगर, दिल्ली, निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, रांची और दीघा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा हो रही है।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह ऊपरी क्षोभ मंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बनेगा। यह निम्न दबाव क्षेत्र मानसूनी द्रोणी की अक्ष रेखा के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से आगामी चार दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी भाग में मजबूत मानसूनी प्रवाह रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed