फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Rain Alert Today Heavy Rainfall Warning Issued for 29 Districts Including Lucknow

UP Weather Update: 29 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, लखनऊ सहित इन जिलों के लिए अलर्ट जारी; जानिए पूर्वानुमान

Tue, 29 Jul 2025 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Jul 2025 06:11 AM IST
सार

UP Rain Alert: यूपी में मानसून अभी अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP Weather News Rain Alert Today Heavy Rainfall Warning Issued for 29 Districts Including Lucknow
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 UP Monsoon Latest Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। सोमवार को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। जाैनपुर में 69.2 मिमी और अमेठी में 65 मिमी बारिश हुई। वहीं गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर में भी अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट हैा माैसम विभाग का कहना है फिलहाल एक सप्ताह तक यूपी के तराई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर जारी रहेगा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर के कमजोर पड़ा है। इससे मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हुआ है। इसके असर से मंगलवार को बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र में भारी बारिश के संकेत हैं। साथ ही यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक हल्की से मध्यम बारिश का दाैर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का येला अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

आज और कल बादल रहेंगे मेहरबान, हो सकती है बारिश

सोमवार को हजरतगंज, महानगर, पुराने लखनऊ, गोमतीनगर, आलमबाग में हल्की बारिश हुई। इस बारिश और दिन भर आसमान में बादलों की माैजूदगी के असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले दो दिन तक माैसम सुहाना रहने वाला है। मंगलवार को अच्छी बारिश के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को लखनऊ में बादलों की सक्रियता ज्यादा रहेगी। इस दौरान बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में दो डिग्री तक की कमी आने के आसार हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली कमी के साथ 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed