यूपी: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, लखीमपुर खीरी- बाराबंकी में बना रिकॉर्ड, कल इन 43 जिलों के लिए अलर्ट
Monsoon IN UP: यूपी में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात हुई। मौसम विभाग ने कल के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार के दौरान दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड इलाकों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक लखीमपुर खीरी में 212 मिलीमीटर तो वहीं बाराबंकी में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बुधवार के लिए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, झांसी समेत मध्य व दक्षिणी यूपी और विंध्य क्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दोपहर बाद वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर में अच्छी बारिश हुई।
जून के बाद अब जुलाई में भी होगी अच्छी बारिश
यहां है भारी वर्षा होने की संभावना
गरज चमक और वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।