VIDEO : अयोध्या में 32 घंटे से हो रही भारी बारिश, सरकारी दफ्तर और कालोनियां लबालब, रामपथ पर भी जलभराव
अयोध्या जिले में 32 घंटे से बारिश हो रही है। ऐसे में कालोनियों से लेकर सरकारी कार्यालय और रामपथ पर भी जलभराव हो गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विस्तार
लगातार भारी बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि धान की फसल के लिए यह बारिश अमृत के समान मानी जा रही है। यदि हम बात करें रामनगरी के शहरी क्षेत्र की तो यहां भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के परिसर में जबरदस्त जलभराव हुआ है। ऐसे कई और सरकारी कार्यालय हैं, जो पानी से लबालब हो गए हैं।
रामपथ पर भी जगह-जगह जलभराव हुआ है। सबसे बुरा हाल अयोध्या धाम के जलवानपुरा का है। जलवानपुरा के सभी घरों में पानी भर गया है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनी और बताया कि जलवानपुरा का पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। एक मिनट में चार लाख लीटर पानी बाहर जा रहा है। जल्द ही इस मोहल्ले से पानी निकल जाएगा।
ये भी पढ़ें - यूपी: बिजली कंपनियों पर सरकारी विभागों का 15569 करोड़ बकाया, निजीकरण होने वाली कंपनियों पर बकाया 8591 करोड़
ये भी पढ़ें - 17 जिलों में बाढ़ के हालात, नौ की मौत; कई शहरों में स्कूल हुए बंद; इन 46 जनपदों में आज बारिश का अलर्ट
उन्होंने बताया कि इस मोहल्ले का जो आकार है, वह कटोरी की तरह है। पूरे अयोध्या धाम का पानी यहीं पर आता है। इस वजह से हर साल यहां के निवासियों को दिक्कत होती है। यहां का पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। दरअसल अयोध्या में लगभग 32 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।
सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह बारिश किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आई है। यह बारिश धान की फसल के लिए अमृत के समान मानी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.