फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert tomorrow in these districts adjoining western and Uttarakhand, warning issued for these 2

यूपी: पश्चिमी और उत्तराखंड से सटे इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट, इन 23 जिलों के लिए चेतावनी जारी

Sun, 27 Jul 2025 06:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून अब एक बार फिर से सक्रिय हो उठा है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert tomorrow in these districts adjoining western and Uttarakhand, warning issued for these 2
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश दोबारा सक्रिय हुआ मानसून आज पश्चिमी यूपी में अपना असर दिखाएगा। माैसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए उत्तराखंड से सटे चार जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 10 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट हैा साथ ही 23 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। रविवार को बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों और पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिली। बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बांदा में 64.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

 

कल पूर्वी यूपी में भी अच्छी बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। सोमवार से बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। इसके बाद ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होगा। इसके असर से मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

भारी बारिश का येला अलर्ट

बागपत, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।

गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

UP: Heavy rain alert tomorrow in these districts adjoining western and Uttarakhand, warning issued for these 2
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed