फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy discounts on OTS bills, only 74,000 rupees had to be paid on an electricity bill of Rs 3 lakh.

यूपी: ओटीएस में मिल रही है भारी छूट, तीन लाख के बिजली बिल में चुकाने पड़े सिर्फ 74 हजार रुपये

Wed, 03 Dec 2025 11:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Dec 2025 11:10 PM IST
सार

OTS scheme in UP: यूपी बिजली विभाग में ओटीएस योजना जारी है। इसमें छूट लेने में कोई नियत मानक नहीं हैं। यहां एक ऐसा केस सामने आया है जहां तीन लाख के बिल में 74 हजार चुकाने पड़े। 

विज्ञापन
UP: Heavy discounts on OTS bills, only 74,000 rupees had to be paid on an electricity bill of Rs 3 lakh.
यूपी में ओटीएस योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली बिल राहत योजना ( ओटीएस ) लागू होने के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बकायेदार पंजीकरण आए। मगर, छूट लेने के लिए जो हुजूम उमड़ना चाहिए वह नहीं हो रहा है। इसकी वजह छूट के मानक तय करने में चूक मानी जा रही है। हालांकि, मोटी रकम वाले बकायेदारों में बाकी रकम जमा करके नो-ड्यूज प्रमाण पत्र लेने में जुटें हैं। बृहस्पतिवार को मलिहाबाद के बाल गोविंद ने तीन लाख रुपये की देनदारी को महज 73,988 रुपये जमा करके मुक्त हो गए।

विज्ञापन


अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम ने बताया कि बाल गोविंद का कुल बिल 3,07732 रुपये का था। पंजीकरण कराने पर 2,33,744 रुपये की छूट मिली, जिसमें 24,236 रुपये मूल बिल की रकम शामिल हैं। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि फजलनगर निवासी अफसर मिर्जा पर बिजली चोरी मद में 1,15,544 रुपये का जुर्माना बकाया था। 
विज्ञापन


अफसर मिर्जा ने बृहस्पतिवार 50 फीसदी की छूट हासिल कर 65,544 रुपये जमा कर दिए। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि जानकीपुरम निवासी जहीर अहमद के दो और बीकेटी निवासी निर्मला वर्मा, गिरधारी, शैलेंद्र यादव के एक-एक बिजली चोरी के जुर्माना पर छूट लेने के लिए पंजीकरण कराया गया। बीकेटी के तीनों उपभोक्ताओं ने जुर्माना को जमा कर दिया है। जहीर पर दो अलग-अलग केस में करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया है। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के मुताबिक बृहस्पतिवार बिजली चोरी के पांच मामले पंजीकृत होने पर 1.48 लाख रुपये जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed