फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave alert issued in the entire state from Wednesday, temperature may go above 40 in many districts

यूपी: बुधवार से पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट, आज कई जिलों में 40 के ऊपर जा सकता है तापमान, ये हैं पूर्वानुमान

Mon, 12 May 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 May 2025 07:55 AM IST
सार

Weather of UP: पूरा यूपी अब गर्मी की चपेट में है। रविवार को अवध के कई जिलों में चली धूल भरी आंधियों के बावजूद तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
UP: Heat wave alert issued in the entire state from Wednesday, temperature may go above 40 in many districts
पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट। - फोटो : एएनआई

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। बीते दो दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। दोपहर की तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।मौसम विभाग की ओर से 14 मई से यूपी के पूर्वी और तराई हिस्सों के लगभग 20 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


रविवार को वाराणसी, लखनऊ, बहराइच , गोरखपुर समेत लगभग 15 जिलों जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बलिया और गाजीपुर में आज उष्ण रात्रि की संभावना जताई गई है। इस बीच रविवार को प्रदेश के पूर्वी, तराई और दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।

विज्ञापन

14 मई से यूपी में लू की चेतावनी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही 14 मई से प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों के लगभग 20 जिलों में लू चलने की संभावना है।

आंधी और बूंदाबांदी से शहर से गांव तक की बिजली गुल

 राजधानी के शहर से लेकर गांव तक की आंधी और बूंदाबांदी ले बिजली गुल कर दी। ग्रामीण क्षेत्र में लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण लोगों को ज्यादा देर तक कटौती झेलनी पड़ी। शहर में यह संकट आधे से लेकर एक घंटे तक रहा। रविवार दोपहर में निगोंहा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण 50 हजार आबादी को पांच घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।

अवर अभियंता विजय शर्मा ने बताया कि तेज आंधी व बारिश के चलते बछरांवा के 220 केवी सब स्टेशन से निगोहां की 33 केवी लाइन बंद की गई थी। आंधी थमने के बाद आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन फीडर में ब्रेकडाउन आ गया। अमावां गांव के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से दो पोलों के तार टूटे गए। मरम्मत के बाद शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

इसी प्रकार दोपहर एक बजे पूरनपुर उपकेंद्र के दहियर फीडर की ट्राली तकनीकी खामी के चलते फंस गई इससे दहियर, टिकरनखेड़ा, गंगाखेड़ा, समेत छह गांव के 5000 लोगों की बिजली देर रात चालू हो सकी। इसी प्रकार चौपटिया मेें सराय मालीखां फीडर की एक घंटे बिजली बंद रही। यहां पर एबीसी में आग लगने के कारण संकट उत्पन्न हुआ था। आंधी के कारण गोमतीनगर के विकास, विपुलखंड, विशालखंड, दयाल पैराडाइज, चिनहट के विमलनगर, संतपुरम, कल्याणी विहार, वासुदेवनगर, आदर्श नगर व नंदू सिटी, शिवपुरी की बिजली को बंद किया गया था। साथ ही, इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के शिवविहार में पोल टूटने से बिजली ठप हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed