फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Half a dozen senior IPS officers transferred, four DG rank and two ADG rank officers included

यूपी : आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, चार डीजी और दो एडीजी स्थानांतरित

Thu, 12 Aug 2021 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 01:03 AM IST
सार

मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है। विश्वजीत महापात्रा के हटाए जाने के बाद से सीबी सीआईडी के डीजी का काम विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री देख रहे थे।

विज्ञापन
UP: Half a dozen senior IPS officers transferred, four DG rank and two ADG rank officers included
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

शासन ने देर रात आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें चार डीजी रैंक और दो एडीजी रैंक के अफसर शामिल हैं। मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है।

विज्ञापन


विश्वजीत महापात्रा के हटाए जाने के बाद से सीबी सीआईडी के डीजी का काम विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री देख रहे थे। डीजी जेल आनंद कुमार को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है साथ ही उन्हें जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीजी राजेंद्र पाल सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय का डीजी बनाया गया है। प्रशिक्षण निदेशालय के डीजी सुजान वीर सिंह 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। राजेंद्र पाल सिंह उसके बाद डीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा से फायर सर्विस का चार्ज ले लिया गया है और ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। एडीजी स्तर के जिन दो अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें भर्ती बोर्ड में एडीजी रेणुका मिश्रा को एसआईटी का एडीजी और सीबीसीआईडी में एडीजी आरके स्वर्णकार को भर्ती बोर्ड में एडीजी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed