UP Weather : आज तराई वाले इलाकों, दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार; वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के करीब 16 जिलों में बूंदाबांदी व वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच बृहस्पतिवार को गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। गोरखपुर में बारिश और तेज रफ्तार हवा के साथ ओले भी गिरे। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए तराई और दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवाई और दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के समागम से प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम प्रभावित रहने वाला है।
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है
ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत
शुक्रवार को बुंदेलखंड और दिल्ली एनसीआर के 12 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। बारिश और हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।
इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात के आसार
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, झांसी और ललितपुर।
मथुरा में भी सूरज के तेवर नरम रहने से गर्मी से राहत रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.