{"_id":"668aaecc6d59e3e5f608765a","slug":"up-greenery-will-be-seen-upon-entering-the-state-from-other-states-plantation-will-be-done-on-the-borders-of-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दूसरे राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने पर दिखेगी हरियाली, 6 राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दूसरे राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने पर दिखेगी हरियाली, 6 राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर होगा पौधरोपण
Sun, 07 Jul 2024 08:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 07 Jul 2024 08:35 PM IST
सार
Greenery in UP: यदि आप किसी और दूसरे राज्य से यूपी की सीमा में प्रवेश करेंगे तो यह प्रदेश हरा-भरा दिखाई देगा। इसके लिए यूपी के 35 जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी की सीमाओं में दिखेगी हरियाली। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरे राज्यों से यूपी में प्रवेश करने पर हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखेगी। इसके लिए सीमावर्ती 35 जिलों में पौधरोपण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इस मानसून सीजन में 20 जुलाई को यूपी में बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने नेपाल व यूपी के सीमावर्ती राज्यों पर ''मित्र वन'' बसाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 35 वन प्रभागों ने स्थानों का चयन कर लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर 35 करोड़ पौधरोपण के साथ ही हरीतिमा बढ़ाने के लिए वन विभाग पड़ोसी देश व राज्यों से भी समन्वय स्थापित कर रहा है। बॉर्डर पर यूपी की जमीन में पौधरोपण के साथ ही वन विभाग दूसरे राज्यों के जनप्रतिनिधियों व सम्मानित नागरिकों को भी इस महाभियान से जोड़ेगा।
विज्ञापन
इस तरह से यूपी के सीमावर्ती जिलों में पौधरोपण का व्यापक कार्यक्रम चलेगा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, इटावा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत व शामली में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने नेपाल की तरफ पौधरोपण को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसे देखते हुए वन विभाग इस बार नेपाल के बॉर्डर वाले सोनौली, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत समेत सभी जिलों की सीमाओं पर भी ''मित्र वन'' स्थापित करेगी। अपर मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि यूपी से सटे बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत सभी राज्यों के आसपास मित्र वन स्थापित होंगे। संबंधित प्रभागों के डीएफओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।