{"_id":"60a4eaa88ebc3e73e86d2ba0","slug":"up-govt-will-take-the-responsibilities-of-orphan-children-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी योगी सरकार
Wed, 19 May 2021 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 May 2021 04:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन बच्चों के माता-पिता की मौत कोविड महामारी के दौरान हो गई है उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए प्रदेश के बच्चों की जिम्मेदारी लेने का एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने इसके लिए राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने ये घोषणा बुधवार को अफसरों के साथ बैठक में की। चर्चा के दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि अब प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 91.40 फीसदी पहुंच गया है। यह यूपी सरकार की ट्रैस, टेस्ट और ट्रीट फॉर्मूले के बेहतर क्रियान्वयन का नतीजा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य है जहां साढ़े चार करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। मंगलवार को प्रदेश में 2 लाख 99 हजार 327 हुए टेस्ट किए गए। प्रदेश सरकार का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज दो लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। यूपी में पॉजिटिविटी रेट 22 प्रतिशत से घटकर 2.45 प्रतिशत पर आ गया है। प्रदेश में एक लाख 86 हजार सक्रिय मामलों की संख्या घटी है। बड़ी राहत की बात है कि प्रदेश के 47 जिलों में कोविड मामलों का आंकड़ा डबल डिजिट में जबकि चार जिलों में सिंगल डिजिट में पहुंच गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 24 घंटो में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 7,336 मामले आए हैं। यह संख्या 24 अप्रैल को आए 38055 मामलों से लगभग 30 हजार कम है। पिछले 24 घंटों में 19,669 संक्रमित व्यक्ति उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए हैं।
वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1,23,579 है, जो 30 अप्रैल, 2021 की अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या 3,10,783 से 1.87 लाख कम है। इस प्रकार 30 अप्रैल के सापेक्ष वर्तमान में अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या में 69 फीसदी की कमी आई है।