फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt transferred 29 engineers

अभियंताओं पर फूटा सीएम का गुस्सा

Sat, 12 Jul 2014 08:49 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
UP govt transferred 29 engineers

प्रदेश सरकार ने सिंचाई विभाग के 29 अभियंताओं के तबादले कर दिए। इनमें तीन मुख्य अभियंता व 26 अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। कनहर में मुख्य अभियंता पद पर तैनात शंकर राम को आईएसओ लखनऊ में तैनाती मिली है।

मुख्य अभियंता रमाशंकर प्रसाद गुप्ता को प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसी प्रकार कुलभूषण द्विवेदी को मुख्य अभियंता कनहर बनाया गया है।

महोबा में तैनात अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार गुप्ता को वर्तमान पदभार के साथ ही मुख्य अभियंता बेतवा परियोजना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

इसी प्रकार झांसी मंडल में तैनात अधीक्षक अभियंता सिद्ध नारायण शर्मा को भी मुख्य अभियंता बेतवा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

अधीक्षण अभियंता राजकुमार लखटकिया को अलीगढ़ मंडल, त्रिभुवन कुमार गोयल को मथुरा मंडल, रईस अहमद को अलीगढ़, मुकुल कुमार जैन को गंडक बाढ़ मंडल गोरखपुर, अनिल कुमार गुप्ता को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी अलीगढ़ में तैनात किया गया है।
विज्ञापन



वहीं सुरेश चंद्र शर्मा को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ, वजीउल्लाह फारूकी को ओबरा मंडल, ध्यान सिंह को वाराणसी, अनिल कुमार श्रीवास्तव को गोंडा, गणेश प्रसाद श्रीवास्तव को निर्माण मंडल दो बस्ती व ओम प्रकाश श्रीवास्तव को कनहर निर्माण मंडल पिपरी में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सूरज पाल सिंह को ड्रेनेज मंडल लखनऊ, प्रदीप कुमार गुप्ता को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी पैक्ट लखनऊ, अनिल कुमार श्रीवास्तव को अनुसंधान एवं नियोजन मंडल लखनऊ, राम प्यारे तिवारी को अनुसंधान एवं नियोजन मंडल-2 लखनऊ, पुण्य प्रताप पांडेय को अनुसंधान एवं नियोजन मंडल-3 लखनऊ, बृज किशोर गौड़ को हरिद्वार, अजय कुमार बंसल को बिजनौर, ओम प्रकाश को गोरखपुर, राकेश कुमार को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी कानपुर, देशराज को पैक्ट लखनऊ, कृष्ण कुमार को कानपुर, नरेंद्र पाल सिंह को आईएसओ लखनऊ व शशि बाला गुप्ता को राज्य अभियंत्रण अकादमी ओखला से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed