फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to send Letter to Central govt on Sara Singh death's probe.

सारा सिंह मामले पर अंतिम फैसला लेगी यूपी सरकार

Thu, 23 Jul 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jul 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP govt to send Letter to Central govt on Sara Singh death's probe.

राज्य सरकार ने बुधवार शाम को सारा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार देर शाम इसे लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। इसके लिए औपचारिक लेटर गुरुवार को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय इसका परीक्षण कर इसे कार्मिक एवं प्रशिक्षण (डीओपीटी) को अंतिम फैसले के लिए भेजेगा, जिसके बाद अधिसूचना जारी कर जांच शुरू होगी।

दिल्ली जाते समय पिछले दिनों फीरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में सारा सिंह की मौत हो गई थी, जबकि कार चला रहे सारा के पति पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि को बिल्कुल चोट नहीं आई थी।
विज्ञापन


सारा की मां सीमा सिंह, भाई हर्ष व अन्य ने मार्ग दुर्घटना की थ्योरी को नाकारा था।

इस तरह सीएम तक पहुंचा मामला

UP govt to send Letter to Central govt on Sara Singh death's probe.

सीमा सिंह ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने और इसके लिए अमनमणि व उसके परिवार के लोगों को आरोपी ठहराया था। सीमा सिंह की पैरवी पर ही फीरोजाबाद के सिरसागंज थाने में अमनमणि के खिलाफ हत्या व साजिश का केस दर्ज हो सका था।

पुलिस ने इस मामले में अमनमणि को रिमांड पर लेने का फैसला किया था। इस बीच सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग कर दी।

सीमा सिंह की मांग पर सीएम ने सहमति जताई थी, जिसके बाद गृह विभाग ने सीमा सिंह की तहरीर ले ली थी। इस तहरीर का परीक्षण करने के बाद गृह विभाग ने बुधवार शाम को सारा प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने की फाइल तैयार कर ली थी।

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि केंद्र को इसके लिए बृहस्पतिवार को लेटर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed