फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to follow a plan like Obama Care.

‘ओबामा केयर’ की तरह लागू होगा ‘सीएम हेल्थ केयर’

Tue, 29 Dec 2015 02:23 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Dec 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
UP govt to follow a plan like Obama Care.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनावी तरकश में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई लुभावने तीर नजर आएंगे। इनमें किसानों और आम लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने वाले दो नए प्रस्ताव तैयार हैं।

विज्ञापन


पहली, किसान से लेकर गरीब-गुरबा तक में जीवन कीसुरक्षा का भाव पैदा करने वाली ‘मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना’ है। इसमें किसान हो या आम आदमी, दुर्घटना होने पर इलाज, मृत्यु होने पर परिवारीजनों को मुआवजा और अपंग होने पर कृत्रिम अंग लगवाने का बंदोबस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरा, समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों से लेकर समस्त बीपीएल परिवारों को ‘ओबामा केयर’ की तरह ‘सीएम हेल्थ केयर’ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इसके लिए ‘समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना’ का तोहफा मिलेगा। इन दोनों योजनाओं का फायदा सूबे के करीब 22.5 करोड़ से ज्यादा लोग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तवर्ष 2016-17 के बजट में एलान की तैयारी

UP govt to follow a plan like Obama Care.

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की लैपटॉप व कन्या विद्याधन योजना युवाओं को आकर्षित करने वाली देश की सबसे हिट स्कीम साबित हो चुकी है। इसी तरह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों में अगर कोई कुछ सबसे पहले गिनाएगा तो वह आम लोगों को सीधा फायदा पहुंचाने वाली सामाजिक सुरक्षा वाली योजनाएं हैं।

इसी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से अमीरिकियों को दी गई हेल्थ केयर की सुविधा को भी काफी चर्चा मिली है। प्रदेश सरकार 2017 के विधानसभा चुनाव में जाने से पहले लोगों को सीधे लाभ देने वाली ऐसी कई योजनाओं पर काम कर रही है।

इसके तहत संस्थागत वित्त एवं बीमा विभाग ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के स्थान पर मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का खाका तैयार किया है तो स्वास्थ्य विभाग समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना तैयार कर रहा है। इसे जल्द से जल्द कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की योजना है।

वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में इन योजनाओं के एलान की तैयारी है। इन दोनों योजनाओं को मिलाकर करीब 20.5 करोड़ लोग फायदा पाएंगे। सरकारी खजाने से चलने वाली इतनी बड़े आकार वाली ऐसी किसी सामाजिक सुरक्षा योजना की मिशाल नहीं मिलती।

16.5 करोड़ पाएंगे सीएम किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का लाभ

UP govt to follow a plan like Obama Care.

कृषक दुर्घटना बीमा योजना में 2.5 करोड़ खातेदार और सहखातेदार किसानों को दुर्घटना में शारीरिक नुकसान के हिसाब से बीमा राशि पांच लाख रुपये का 25 से 100 प्रतिशत और मृत्यु पर पांच लाख रुपये मुआवजा मिलता है। मगर, इसके स्थान पर प्रस्तावित सीएम किसान दुर्घटना एवं सर्वहित बीमा योजना इससे बड़े दायरे वाली है।

इसमें दुर्घटना होने पर तत्काल इलाज, अपंग होने पर कृत्रिम अंग और पूर्ण अपंगता व मृत्यु पर पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान किया जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक दुर्घटना होने पर कोई भी अस्पताल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के लिए मना नहीं कर सकेगा।

इसके लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 50 हजार रुपये की प्रतिपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में गंभीर इलाज केलिए 2.5 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही किसी अंग का नुकसान होने पर सरकार कृत्रिम अंग लगवाएगी।

अर्ध अपंगता पर ढाई लाख और पूर्ण अपंगता व मृत्यु पर पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रस्ताव है। इस योजना केदायरे में चार करोड़ परिवार और हर परिवार में चार सदस्य मानते हुए करीब 16 करोड़ लोग शामिल होंगे। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ेंगे 6 करोड़ परिवार

UP govt to follow a plan like Obama Care.

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना खत्म कर दी है। प्रदेश सरकार ने इसके स्थान पर बड़े दायरे वाली ‘समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना’ लाने का फैसला कर लिया है।

इसमें समाजवादी पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को जोड़ने का प्रस्ताव है तो गरीबी रेखा के नीचे वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

इसमें सरकार हर तरह की बीमारी पर इलाज में मदद करेगी। 2.5 लाख रुपये तक इलाज में मदद का प्रस्ताव है। इसके दायरे में करीब 1.5 करोड़ परिवार और 6 करोड़ लोग लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed