फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to distribute smart phones to poors and farmers

यूपी: गरीबों व किसानों को मुफ्त स्मार्ट फोन देगी अखिलेश सरकार

Thu, 01 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
UP govt to distribute smart phones to poors and farmers
- फोटो : amar ujala

अखिलेश सरकार लैपटॉप की तर्ज पर अब गरीबों और किसानों को मुफ्त मोबाइल स्मार्ट फोन भी बांटेगी। इसका ऐलान बुधवार को खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, गरीबों और किसानों की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का फायदा सीधे जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए सरकार मोबाइल फोन की डाटा बेस तकनीक को उपयोग में लाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, अगर चुनाव से पहले इस योजना को अमल में न लाया जा सका तो समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में गरीबों को मुफ्त मोबाइल योजना बांटने की योजना को प्रमुखता से जरूर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, उनकी सरकार बनने पर विरोधियों ने यह शोर मचाना शुरू किया था कि समाजवादी सरकार तकनीक के प्रयोग में पिछड़ी और नकारात्मक सोच रखती है। लेकिन हमने उनकी इस धारणा को गलत साबित करते हुए दुनिया में विद्यार्थियों को सर्वाधिक मुफ्त लैपटॉप बांटकर सबकी बोलती बंद कर दी। कुछ ऐसा ही गरीब किसानों व निर्धनों को मुफ्त मोबाइल फोन बांट कर जाएगा।

10 हजार करोड़ निवेश कर 4-जी युक्त शहर बनाया जाएगा

UP govt to distribute smart phones to poors and farmers

उन्होंने खुशी जताई कि 10 हजार करोड़ का निवेश कर लखनऊ को सूबे का पहला 4-जी इंटरनेट सेवायुक्‍त शहर बनाया गया है।

सूचना तकनीक से भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा यूपी
सीएम अखिलेश ने मोबाइल की डाटा बेस सेवा को सूचना तकनीक का करिश्मा बताते हुए कहा कि इससे चंद सेकंड में शासन से प्रशासन तक की बात को मातहतों व जरूरतमंदों तक पहुंचाना आसान हो गया है।

अगर प्रशासनिक तंत्र सूचना तकनीक का सही इस्तेमाल करना शुरू कर दे, तो यूपी को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

उन्होंने कहा, 4-जी सेवा का प्रयोग सरकारी योजनाओं के सफल संचालन में इस्तेमाल किए जाने की कोशिश होगी। इससे प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों की करतूत भी जागरूक शहरी सरकार तक पहुंचा कर भ्रष्टाचारियों को सजा दिला सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed