फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to create 70 lakh jobs in Uttar Pradesh.

पांच साल में 70 लाख नौकरियां देगी योगी सरकार

Sat, 08 Apr 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
UP govt to create 70 lakh jobs in Uttar Pradesh.

योगी सरकार पांच साल में 70 लाख रोजगार एवं स्व रोजगार के अवसर सृजित करेगी। सूबे में युवाओं को अब तक शिक्षण-प्रशिक्षण व रोजगार का अनुकूल माहौल न मिलने से पलायन करना पड़ रहा था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


युवाओं का पलायन रोकने के लिए सरकार ने ठोस नीति तैयार की है। ये कहना है प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का।

वे शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ को-ऑपरेटिव एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड टेक्निकल सेंटर में नए उद्यम की स्थापना विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।

विज्ञापन

90 फीसदी नौकरियां यूपी के युवाओं को देना मकसद

UP govt to create 70 lakh jobs in Uttar Pradesh.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक उद्योग में 90 फीसदी नौकरियां सूबे के युवाओं को देना सरकार का उद्देश्य है।

हर घर के प्रत्येक सदस्य को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, स्टार्टअप योजना को आगे बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ का स्टार्टअप वेंचर कैपिटल फंड स्थापित होगा।

हर तहसील में आधुनिक कौशल विकास केंद्र की स्थापना सरकार की पहली प्राथमिकता है। आईसीसीएमआरटी के निदेशक राम रतन यादव ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed