Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Umrao Jaan s song once echoed in the Baradari

Lucknow News: बारादरी में गूंजा था उमराव जान का तराना, 105 साल का हुआ चिड़ियाघर

Sun, 29 Nov 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Umrao Jaan s song once echoed in the Baradari
बारादरी में गूंजा था उमराव जान का तराना, 105 साल का हुआ चिड़ियाघर
खुशी दुबे
विज्ञापन

लखनऊ। जिस बारादरी में कभी ''इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं'' गीत फिल्माया गया था, वह आज भी लखनऊ के चिड़ियाघर की पहचान का हिस्सा है। भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में शामिल ''उमराव जान'' के इस गीत की शूटिंग वर्ष 1981 में निर्देशक मुजफ्फर अली ने यहीं की थी। वन्यजीवों के संरक्षण के साथ शहर की ऐतिहासिक और सिनेमाई यादों को संजोए नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान रविवार को अपने 105 साल पूरे कर रहा है।
चिड़ियाघर की स्थापना 29 नवंबर 1921 को प्रिंस ऑफ वेल्स के लखनऊ आगमन के अवसर पर उनके स्वागत के लिए तत्कालीन गवर्नर हरकोर्ट बटलर ने कराई थी। उस समय इसे प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डन के नाम से जाना जाता था। बदलते वक्त के साथ इसकी पहचान भी बदलती रही। वर्ष 2001 में इसका नाम जूलॉजिकल पार्क हुआ और 2015 में लखनऊ के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह के नाम पर इसे नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन


बारादरी में आज भी बसी हैं फिल्मी यादें चिड़ियाघर परिसर में स्थित बारादरी को लोग आज भी बनारसी बाग के नाम से जानते हैं। वर्ष 1981 में फिल्म ''उमराव जान'' के गीत की शूटिंग ने इस जगह को सिनेमाई इतिहास से भी जोड़ दिया। 105 साल के सफर में चिड़ियाघर ने शहर के बदलते दौर को करीब से देखा है। आज भी यह परिवारों और बच्चों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में फैले प्राणी उद्यान में 100 बाड़े हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा जीव-जंतु रहते हैं। इन्हें देखने के लिए रोजाना अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज, निकिता और सुजाता हैं खास पहचान चिड़ियाघर में रहने वाले कई जानवर दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं। इनमें धीरज, निकिता और सुजाता प्रमुख हैं।

धीरज (नर हिप्पो) : वर्ष 1983 में लखनऊ प्राणी उद्यान में जन्मे धीरज की उम्र 43 साल है। यह दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
निकिता (मादा चिंपांजी) : 37 वर्षीय निकिता को वर्ष 2007 में मैसूर प्राणी उद्यान से लाया गया था। बच्चों में इसे देखने को लेकर विशेष उत्सुकता रहती है।

सुजाता (मादा जिराफ) : 26 वर्षीय सुजाता वर्ष 2003 में कोलकाता प्राणी उद्यान से लखनऊ लाई गई थी। वह बीते 23 वर्षों से यहां रह रही है।

कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि चिड़ियाघर के 105 साल पूरे होने पर कर्मचारियों और हाल ही में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राणी उद्यान की वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

- 1981 में मुजफ्फर अली ने यहीं फिल्माया था ''इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं'' गीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed