फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt says farmers died but did not commit suicide.

'25 किसानों की मौत हुई पर आत्महत्या नहीं की'

Thu, 26 Mar 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
UP govt says farmers died but did not commit suicide.

विधान परिषद में बुधवार को सरकार ने यह तो स्वीकार किया कि प्रदेश में 27 फरवरी से 15 मार्च के बीच बारिश और ओलावृष्टि से हुई तबाही के दौरान 25 किसानों की मौत हुई है। पर, यह भी साफ किया कि किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की। भाजपा सहित विपक्ष के कुछ अन्य सदस्यों ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


नेता सदन अहमद हसन ने प्रदेश सरकार की तरफ से किए गए राहत के काम गिनाए। केंद्र की तरफ से मदद न मिलने की शिकायत भी की। भाजपा व सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा ने बहिर्गमन कर दिया।
विज्ञापन


शून्य प्रहर में भाजपा के हृदयनारायण दीक्षित, केदारनाथ सिंह व महेन्द्र सिंह ने कार्यस्थगन सूचना के जरिये यह मामला उठाया। आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ दर्जन किसानों ने आत्महत्या कर ली। गेहूं, सरसों, लाही, चना, मटर, आलू, दलहन व तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति की पूरी धनराशि नहीं मिली है। नेता सदन अहमद हसन ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। कहा, सरकार ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए। 24 जिलों को 44.50 करोड़ रुपये मार्च के पहले सप्ताह में ही भेज दिए गए थे। 32 जिलों में 631 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

50 प्रतिशत से कम नुकसान पर भी मदद

UP govt says farmers died but did not commit suicide.

नेता सदन ने केंद्र सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र से कोई मदद अभी तक नहीं मिली है। भाजपा को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने से पहले केंद्र से भी मदद दिलाने की बात सोचनी चाहिए।

बताया कि बिजली गिरने, ओला गिरने, घर गिरने या बिजली लाइन के तार टूटने जैसे हादसों से 25 किसानों की मौत हुई है। इनमें प्रत्येक के परिवार को प्रदेश सरकार ने अपनी तरफ से पांच-पांच लाख रुपये की मदद मुहैया करा दी है। केंद्र ने न तो अभी तक टीम भेजी, न कोई मदद ही दी।

हसन ने कहा, केंद्र सरकार का नियम 50 प्रतिशत या इससे अधिक नुकसान पर ही मदद देने का है लेकिन प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत से कम नुकसान वाले किसानों की भी मदद का फैसला किया है। इसके लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed