फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt replies on crime rate in Uttar Pradesh.

यूपी सरकार ने 729 हत्या, 60 डकैती और रेप के 803 केस पर दिया जवाब, जानें- क्या कहा

Wed, 19 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Jul 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
 UP govt replies on crime rate in Uttar Pradesh.
यूपी विधानसभा में सीएम आदित्यनाथ (file foto) - फोटो : amar ujala

यूपी के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि कहा कि प्रदेश अपराध शून्य नहीं हो सकता है, लेकिन सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं दे रही हैं। हत्या और रोड होल्डअप की घटनाओं में कमी आई है और सभी तरह के मामले दर्ज हो रहे है।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा और कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को विधानसभा से बहिगर्मन किया।

पारसनाथ यादव और शैलेंद्र यादव ललई समेत कई सपा सदस्यों ने सरकार से 15 मार्च से 9 मई तक हुई हत्याओं, डकैती, छिनैती, बलात्कार की घटनाओं की जानकारी मांगी। पूछा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्या कोई प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में हत्या की 729, डकैती की 60, लूट (छिनैती) की 799, अपहरण की 2682 और बलात्कार के 803 केस दर्ज हुए हैं। इस अवधि में तीन पर रासुका, 126 पर गैगस्टर और 131 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली कांड में क्यों दर्ज नहीं हुई एफआईआर

 UP govt replies on crime rate in Uttar Pradesh.
file photo - फोटो : amar ujala

पारसनाथ ने पूछा कि इन घटनाओं में कितने अभियुक्त जेल में हैं और कितने कमजोर पैरवी से जमानत पर रिहा हुए हैं? लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।

ललई ने पूछा कि सभी की एफआईआर दर्ज हो रही हैं तो रायबरेली में पांच लोगों की हत्या के प्रकरण में दूसरे पक्ष की एफआईआर क्यों दर्ज नहीं हुई। बसपा के लालजी वर्मा ने कहा कि उनके पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक अपराधों में ढाई गुना वृद्धि हुई है।

इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि हत्या व रोड होल्डअप के मामलों में कमी आई है। पिछले साल से अपराधों का तुलनात्मक चार्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले अपराधों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थीं। अब अपराध छोटा हो या बड़ा, सभी दर्ज हो रहे हैं। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अपराध सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार समुचित जवाब नहीं दे रही है।

सत्ता पक्ष ने बजट को सराहा तो विपक्ष ने गिनाई खामियां

 UP govt replies on crime rate in Uttar Pradesh.

विधानसभा में 2017-18 के आम बजट पर चर्चा के दौरान मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने बजट को जनविरोधी बताते हुए तीखे सवाल उठाए तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने बजट को लोक कल्याणकारी व ऐतिहासिक बताते हुए तारीफ की।

डॉ. अनीता लोधी ने बजट की चर्चा के दौरान सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के नाम पर विद्यालयों, चिकित्सालयों का नामकरण करने के एलान की सराहना की। सपा के दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने की पहल की थी।

इस सरकार ने बजट के हर मद में कटौती की है। उन्होंने तूफान प्रभावित क्षेत्रों में एक महीने बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न किए जाने पर सवाल उठाया। बसपा के विनय शंकर तिवारी ने कहा कि अच्छे सपने दिखाकर सत्ता में आने वालों ने निराश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed