{"_id":"596134754f1c1bd3038b4693","slug":"up-govt-reinstates-members-of-shia-and-sunni-waqf-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने बहाल किए शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने बहाल किए शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के हटाए गए सदस्यों को बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों इन्हें हटाने के प्रदेश सरकार के आदेश को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका एस गर्ग ने शिया वक्फ बोर्ड के छह सदस्यों व सुन्नी वक्फ बोर्ड के दो सदस्यों को बहाल करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सबसे पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड के दो नामित सदस्यों लखनऊ के जुनैद सिद्दीकी व रामपुर के मौलाना सैयद अहमद अली को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद शिया वक्फ बोर्ड के छह नामित सदस्यों पूर्व राज्यसभा सदस्य अख्तर हसन रिजवी, आलिमा जैदी, सैयद वली हैदर, अफशां जैदी, सैयद आजिम हुसैन जैदी व नजमुल हसन रिजवी को हटा दिया था। शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य ने सरकार के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दे दी।