फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt may assure you but govt and services are somehow running says akhilesh yadav

सीएम चाहे जितना बढ़-चढ़कर दावे करें, पर सरकार व सेवाएं रामभरोसे : अखिलेश यादव

Thu, 08 Aug 2019 09:55 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 08 Aug 2019 09:55 AM IST
सार

  • पटरी से उतरी प्रशासन की गाड़ी सीएम का अंकुश नहीं : अखिलेश
  • रामभरोसे चल रही सरकार और सरकारी सेवाएं, कानून-व्यवस्था बदतर 
  • एटा में एपीओ की हत्या व अन्य घटनाओं का उल्लेख कर सरकार को घेरा 

विज्ञापन
up govt may assure you but govt and services are somehow running says akhilesh yadav
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में प्रशासन की गाड़ी पटरी से उतर गई है। मुख्यमंत्री चाहे जितने बढ़-चढ़कर दावे करें, अधिकारियों पर उनका अंकुश नहीं दिखाई देता है। कानून व्यवस्था बदतर है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। इन सबकी किसी को फिक्र नहीं है। पूरी सरकार और सरकारी सेवाएं रामभरोसे चल रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को बयान में कहा कि एटा में महिला थाना के स्टाफ  क्वार्टर में रहने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) नूतन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील में समाधान दिवस पर न्याय की गुहार लगाती महिला अंतत: डीएम के सामने आत्मदाह की कोशिश करने लगी। हुसैनगंज लखनऊ के बरफखाना मुहल्ले में भी एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अपराधी पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं का हाल तो और भी बुरा है। भाजपा की राज्य सरकार कितनी संवेदनहीन है, यह इसी से जाहिर है कि लखनऊ में पीजीआई के समान भत्तों की मांग पर लोहिया संस्थान के डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए आए मरीज तड़पते रहे। केजीएमयू में लॉरी कार्डियोलॉजी में दिल के मरीज तड़प कर मरते रहे। वहां एक विवाद के बाद तालाबंदी कर दी गई थी। इससे पूर्व भी अस्पतालों में हड़ताल के कारण मरीज मुसीबत में फंस चुके है। सत्ता के मद में भाजपा के मंत्रियों की भी संवेदनाएं मर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed