फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt issued three lakh crore budget for Uttar Pradesh.

सरकार ने पास किया तीन लाख करोड़ का बजट

Fri, 27 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
UP govt issued three lakh crore budget for Uttar Pradesh.

विधानमंडल के दोनों सदनों में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2015-16 का 3 लाख 2 हजार 687 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया। पांच विधेयक भी बिना चर्चा कराए पास हो गए। इसी के साथ दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2015 को विधानसभा में रखा। इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

इससे पहले उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग का 4,32,16,00 रुपये का और गृह विभाग (पुलिस) का 1 खरब 36 अरब 64 करोड़ 63 लाख 53 हजार रुपये का बजट रखा। दोनों बजट बिना चर्चा के ही पास कर दिए गए।
विज्ञापन


विधानसभा में मुख्यमंत्री और विपक्षी दलों के नेताओं ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इसके बाद अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। विधान परिषद में सभापति गणेश शंकर पांडेय ने सदन के बेमियादी स्थगन का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृज नियोजन एवं विकास बोर्ड का गठन होगा

UP govt issued three lakh crore budget for Uttar Pradesh.

विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित बृज नियोजन एवं विकास बोर्ड विधेयक 2015 में बृज की विरासत, सांस्कृतिक, पर्यावरणिक एवं स्थापत्य संबंधी सौदर्य बोध को विकसित, अनुरक्षित करने के लिए योजना बनाने और उसके क्रियान्वयन का प्रावधान है। इसके लिए बृज नियोजन एवं विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा।

इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री और पदेन उपाध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इसके अलावा कई विभागों के प्रमुख सचिव, कमिश्नर आगरा, डीएम मथुरा, प्रदेश के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे। बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र-पौत्री को भी आरक्षण लाभ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता सेनियों के आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक 2015 में स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित को परिभाषित किया गया है। इसमें किसी स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री के पुत्र या पुत्री को को सम्मिलित किर लिया गया गया है। यह विधेयक दोनों सदनों में पास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed