सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री डाली तो पड़ेगा महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के जरिये सूबे का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग ने वॉट्सएप नंबर 9454401002 जारी किया है।
नंबर जारी करते हुए डीजीपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया खास तौर से फेसबुक, ट्विटर तथा वॉट्सएप पर प्रदेश का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने वाली कोई भी सामग्री अथवा फोटोग्राफ दिखे तो उक्त नंबर पर वॉट्सएप से सूचना दें। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
साथी ही सूचना देने वाली व्यक्ति की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में वॉट्सएप पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्हीं के निर्देश पर पुलिस ने यह नंबर जारी किया है।
सीएम ने यह निर्देश दिए
- कुछ शरारती तत्व सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने वाली तथा वैमनस्य बढ़ाने वाली सामग्री या फोटो वॉट्स एप पर डाल देते हैं। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाना होगा।
- वॉट्सएप नंबर 9454401002 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आम लोगों को जागरूक किया जा सके और सोशल मीडिया पर आने वाली आपत्तिजनक अथवा संवेदनशील सामग्री पर तत्काल रोक लगाई जा सके।