फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt did not show interest on Shia Waqf Board election.

नवंबर में भी नहीं होंगे शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव

Tue, 18 Nov 2014 12:08 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Nov 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
UP govt did not show interest on Shia Waqf Board election.

अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ मंत्री मोहम्मद आजम खां व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के विवाद में घिरा शिया वक्फ बोर्ड का गठन अब नवंबर में होना भी मुश्किल है। पिछले माह सरकार ने नवंबर में चुनाव कराने का ऐलान किया था लेकिन अब तक नोटिफिकेशन ही जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में नवंबर में चुनाव होना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार अप्रैल में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के साथ ही शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव कराने का मूड बना चुकी है।
वक्फ मंत्री आजम खां ने पिछले दिनों राजधानी में हुए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कन्वेंशन में यहां तक कह दिया कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बात करके वे विवादों में घिरना नहीं चाहते। शिया वक्फ को लेकर की गई कोई भी बात का बतंगड़ बन जाता है।
विज्ञापन


सरकार चाहती है खत्म हो जाए शिया वक्फ बोर्ड
मौलाना कल्बे जव्वाद गुट का कहना है कि सरकार की मंशा है कि शिया वक्फ बोर्ड खत्म हो जाए और इसकी संपत्तियों को सुन्नी वक्फ बोर्ड में शामिल कर लिया जाए। वक्फ मंत्री ने सुन्नी वक्फ सम्मेलन कर इस इरादे का इजहार भी कर दिया। इस सम्मेलन में शिया वक्फ बोर्ड के गठन व इसके हितों को लेकर कोई चर्चा तक नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल से बोर्ड भंग, वक्फ संपत्ति हो रही खुर्द-बुर्द

UP govt did not show interest on Shia Waqf Board election.

सूबे में सत्ता बदलने के बाद से ही शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड भंग है। मुतवल्ली अपने स्तर से वक्फ संपत्ति का उपयोग कर रहे हैं। आमदनी का अंशदान भी समय से वक्फ बोर्ड में नहीं पहुंच रहा।

शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी गुलाम सैयदैन की मानें तो हर कोई अपनी मनमर्जी चला रहा है। वक्फ संपत्तियों की बर्बादी रोकने का प्रयास तक नहीं हो रहा है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के 16 कर्मचारियों को 24 माह से वेतन नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed