फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt accepts proposal for filmcity in UP.

अभिनेता रविकिशन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मुहर

Fri, 12 Dec 2014 01:00 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
UP govt accepts proposal for filmcity in UP.

भोजपुरी फिल्म अभिनेता रविकिशन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर लखनऊ या आसपास फिल्म सिटी की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिससे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो सके।

विज्ञापन


इससे स्थानीय लोगों और कलाकारों को रोजी-रोटी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इच्छुक फिल्म निर्माताओं की ओर से औपचारिक प्रस्ताव मिलने पर उन्नाव की ट्रांसगंगा परियोजना में फिल्म सिटी के लिए जमीन की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें चैनल वालों को भी जगह देंगे। अभी इनसे नोएडा में संपर्क करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फिल्म नीति आने के बाद से प्रदेश में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इससे यूपी के बारे में लोगों की सोच बदलेगी। यहां की संस्कृति, पहनावा व खान-पान के बारे में बाहर के लोगों को पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करेंगे 'तांडव' की शूटिंग

UP govt accepts proposal for filmcity in UP.

रविकिशन ने पत्रकारों को बताया कि वे इस समय मेधज प्रोडक्शन के साथ भदोही, वाराणसी, जौनपुर तथा अन्य इलाकों में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

नसीरुद्दीन शाह के साथ हिंदी फिल्म ‘तांडव’ की शूटिंग भी 23 जनवरी से लखनऊ में करेंगे। नाना पाटेकर के साथ भी फिल्म शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed