{"_id":"39fb43fae103d6629cc6c2a4bafee00d","slug":"up-governor-to-be-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो इसलिए काशी जाएंगे यूपी के राज्यपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..तो इसलिए काशी जाएंगे यूपी के राज्यपाल
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:06 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी वाराणसी जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी के संतों ने आमंत्रित किया था। राज्यपाल 30 जून को काशी जाएंगे।
गौरतलब है कि उनके राज्यपाल बनने पर साधु-संतों ने शुभकामनाएं देने के साथ ही काशी आने का निमंत्रण भी दिया था।
उल्लेखनीय है, उत्तराखंड का राज्यपाल रहते हुए डॉ. कुरैशी इलाहाबाद में आयोजित कुंभ मेला भी गए थे।
डॉ. कुरैशी ने 24 जून को यूपी के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।