फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Governor said- the day is not far when only women will be seen in the highest positions, daughters are ahe

यूपी: राज्यपाल बोलीं- वह दिन दूर नहीं जब सर्वोच्च पदों पर होंगी सिर्फ महिलाएं, हर क्षेत्र में आगे हैं बेटियां

Mon, 21 Jul 2025 10:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Jul 2025 10:00 PM IST
सार

Governor Anandiben Patel: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में देखकर गर्व होता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं।

विज्ञापन
UP: Governor said- the day is not far when only women will be seen in the highest positions, daughters are ahe
इस कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान भी किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में देखकर गर्व होता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। वह दिन दूर नहीं, जब देश के सर्वोच्च पदों पर महिलाएं ही दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं भी अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए और इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनका कोई शोषण न कर सके। सोमवार को उन्होंने ये बातें इंडो-अमेरिकन चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित ‘ब्रेकिंग बैरियर्स - वीमेन इन लीडरशिप एंड एंटरप्रेन्योरशिप’ सम्मेलन के दौरान कहीं।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों की उन महिलाओं को भी सम्मानित किया जाए जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने परिश्रम, साहस और नवाचार से समाज में बदलाव ला रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं स्वभाव से संवेदनशील होती हैं, वे अच्छे निर्णय लेती हैं। प्रदेश के नौ राज्य विश्वविद्यालयों में महिलाएं कुलपति के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां महिलाओं के नाम पर प्लॉटों का आवंटन किया गया, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हुईं। प्लॉटों का एकीकरण कराकर विद्यार्थियों को दिए जहां आईटी क्षेत्र के विद्यार्थी नवाचार करते हैं। यदि हम किसी की उंगली पकड़कर सही दिशा में ले जाएं, तो वह बहुत आगे तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में पोषक आहार और जरूरी सुविधाएं पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों द्वारा बेटियों को एचपीवी वैक्सिन दी जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि एक-एक बच्ची को गोद लेकर उसका एचपीवी वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए कहा कि उद्यमी अपने यहाँ ट्रांसजेंडरों को रोजगार और प्रशिक्षण दें। ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति समाज में पूर्वग्रहों पर चिंता जताते हुए कहा कि जैसे अनाथालयों में अन्य बच्चे रहते हैं, उसी प्रकार यदि कोई ट्रांसजेंडर बच्चा जन्म लेता है और उसका परिवार उसे अस्वीकार कर देता है। ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि वह बच्चा भी सामान्य बच्चों के साथ ही अनाथालय में रहकर शिक्षा प्राप्त करे।


उद्यान, कृषि एवं विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज महिलाओं की प्रगति के मार्ग में कोई बैरियर नहीं रह गया है। लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि राज्यपाल ने समाज में व्याप्त सभी प्रकार की रूढ़ियों और बाधाओं को तोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। वे एक ऐसी प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने नारी की क्षमता और शक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed