फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Governor and CM Yogi Adityanath pay tribute to Mahatma Gandhi.

गांधी जयंती: राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 Oct 2021 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Oct 2021 12:55 PM IST
सार

पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर यूपी के राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
UP Governor and CM Yogi Adityanath pay tribute to Mahatma Gandhi.
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा व शास्त्री भवन में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही जीपीओ पार्क में गांधी के प्रिय भजनों को सुना।
विज्ञापन


राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में चरखा चलाया। मुख्यमंत्री ने यहां से खादी के वस्त्र खरीदे। कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव खादी ग्रामोद्योग, एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल समेत शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान की अपील
राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने वहां के कर्मचारियों से प्रत्येक शुक्रवार को एक निर्धारित समय में अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल ने यूपी क्षय निवारक संस्था के टीबी सील बिक्री अभियान के 72वें चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह, विधि परामर्शी संजय खरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed