{"_id":"60602d0e77850a6aba6b8ae2","slug":"up-governor-and-chief-minister-yogi-adityanath-wishes-people-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने दी होली की बधाई दी, कहा- कोरोना से बचाव करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने दी होली की बधाई दी, कहा- कोरोना से बचाव करें
Sun, 28 Mar 2021 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है।
विज्ञापन
सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे कोरोना महामारी की गंभीरता को देखते हुए भीड़भाड़ में जाने से बचें और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए होली मनाएं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है।
विज्ञापन
होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो। मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, दारा सिंह चौहान, अशोक कटारिया, उपेंद्र तिवारी, नंद गोपाल गुप्ता, मोहसिन रजा व बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।