UP: राज्यपाल ने बताई अपनी जीवनी, कहा- चुनौतियां हर किसी के सामने आती हैं कोई डर आता है कोई आगे बढ़ जाता है
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपनी पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अपने निजी जीवन पर भी बात की।
विस्तार
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि हर इंसान के जीवन में चुनौतियां आती हैं। कुछ डर जाते हैं तो कुछ इनका सामना कर आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आभार जताते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जी का आभार। जब मैंने उन्हें आमंत्रण देने के लिए फोन किया तो वो बोले, मैं एक मई को राज्यपाल की किताब का विमोचन करने जा रहा हूं। आप बताइए। जबकि मैंने तो कुछ कहा ही नहीं। उनको पहले से पता था।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बृहस्पतिवार को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित एकेटीयू में अपने जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्रमिक दिवस है। मजदूर कम पढ़े लिखे होते हैं पर जैसा डिजाइन होता है वैसा भवन तैयार करते हैं। इस किताब में चुनौती और आत्मबल का लेखा जोखा है। आज गुजरात राज्य का स्थापना दिवस भी है। यह संयोग है कि गोधरा में कार्यक्रम हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत है
ये भी पढ़ें - उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश है...', जगदीप धनखड़ बोले- सीएम योगी इसके सारथी हैं
उन्होंने अपने जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात का एक जिला है मेहसाणा। यहां पर करीब 1500 फुट नीचे पानी होता था। मेरे पिताजी खेती करते थे। वो गांधीवादी थे। उन्होंने परिवार को आगे बढ़ाया। मेरी मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं लेकिन ठीक तरह से अपनी जिम्मेदारियां उठाई। हम 10 भाई-बहन थे। सभी को पढ़ाया और जीवन में आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.