{"_id":"62f2713ca9ad6557170649a1","slug":"up-government-will-honor-commonwealth-games-medal-winners-rs-5-crore-25-lakh-will-be-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी यूपी सरकार, पांच करोड़ 25 लाख रुपये बांटे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी यूपी सरकार, पांच करोड़ 25 लाख रुपये बांटे जाएंगे
Tue, 09 Aug 2022 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:07 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतने पर क्रमश: डेढ़ करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए जाने प्रावधान है। साथ ही खेलों में देश के प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये दिया जाएगा। पदक विजेताओं की बात की जाए तो 10 किमी पैदल चाल में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
एथलीट प्रियंका गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर से यूपी के पदक विजेताओं और प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। खेलों में पदक जीतने वाले आठ पदक विजेताओं को पांच करोड़ और प्रतिनिधित्व करने वाले पांच खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये की धनराशि बांटी जाएगी। साथ ही आठ पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे राजपत्रित अधिकारी पद देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
जारी शासनादेश के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतने पर क्रमश: डेढ़ करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए जाने प्रावधान है। साथ ही खेलों में देश के प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये दिया जाएगा। पदक विजेताओं की बात की जाए तो 10 किमी पैदल चाल में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता है। रजत जीतने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रही आगरा की दीप्ति शर्मा और बिजनौर की मेघना सिंह भी शामिल रही।
विज्ञापन
रजत पदक की श्रेणी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल वाराणसी के ललित उपाध्याय ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वाराणसी के जूडोका विजय कुमार यादव, मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान, मेरठ की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी एवं महिला हॉकी टीम की सदस्य मेरठ की वंदना कटारिया ने देश के लिए कांस्य पदक जीता। पदकवीरों के अतिरिक्त खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालों में मेरठ की सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो), वाराणसी की भारोत्तोलक पूनम यादव एवं पूर्णिमा यादव, जौनपुर के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव और संभल की हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
खिलाड़ी स्पर्धा और शहर
प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल- मेरठ
दीप्ति शर्मा क्रिकेट- आगरा
मेघना सिंह क्रिकेट- बिजनौर
ललित उपाध्याय हॉकी- वाराणसी
विजय यादव जूडो- वाराणसी
दिव्या काकरान कुश्ती- मुजफ्फ रनगर
अन्नू रानी भाला फेंक- मेरठ
वंदना कटारिया हॉकी- मेरठ