फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government will give one thousand rupees to informer of pregnant women death

गर्भावस्था या प्रसव के बाद महिला की मौत की सूचना देने वालों के योगी सरकार देगी 1000 रुपये

Wed, 26 Jul 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Jul 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
up government will give one thousand rupees to informer of pregnant women death
डेमो - फोटो : demo pic
मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए  यूपी सरकार ने आमजन का भी सहयोग मांगा है। गर्भावस्था के दौरान या फिर प्रसव के 42 दिन के भीतर यदि किसी महिला की मृत्यु होती है और इसकी सूचना किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी तो उसे एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


यह धनराशि उसी केस में दी जाएगी जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव आलोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार ने जनता से मातृ मृत्यु की सूचना पाने के लिए एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


कहा कि इसमें गर्भावस्था, प्रसूति एवं गर्भपात के कारणों से लेकर संपूर्ण गर्भावस्था, प्रसव अथवा गर्भपात के 42 दिनों के भीतर होने वाली मातृ मृत्यु की सूचना जल्द से जल्द राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 1800-180-1900 पर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को यह प्रोत्साहन धनराशि नहीं दी जाएगी। सचिव ने बताया कि वर्तमान में वास्तविक मातृ मृत्यु की समीक्षा के लिए आशा बहुएं अपने क्षेत्र में होने वाली सभी 15-49 वर्ष आयु की महिला की मृत्यु की सूचना देंगी। आशाओं को मृत्यु के 24 घंटे के भीतर सूचना देने पर 200 रुपये देने का प्रावधान है।

 

​प्रति एक लाख पर 200 करने का है लक्ष्य

up government will give one thousand rupees to informer of pregnant women death
डेमो - फोटो : demo pic
इसके बाद भी औसतन 30 से 40 प्रतिशत गर्भावस्था से संबंधित मृत्यु की सूचनाएं मिल रही हैं। इस कारण मातृ मृत्यु के सही कारणों की समीक्षा नहीं हो पाती है।आलोक कुमार ने बताया कि वार्षिक हेल्थ सर्वे 2010-11 में उप्र का मातृ मृत्यु दर 345 प्रति एक लाख था।

वर्ष 2012-13 की रिपोर्ट के अनुसार यह घटकर 258 प्रति एक लाख हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसे 2017 तक 200 प्रति एक लाख लाने का लक्ष्य रखा है। भारत सरकार ने 2020 तक देश में मातृ मृत्यु दर को 100 प्रति एक लाख तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed