फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will bring the new policy for foreign investment in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में ज्यादा विदेशी निवेश लाने के लिए बनेगी नई नीति, मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा बैठक

Wed, 19 Jul 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jul 2023 03:19 PM IST
सार

औद्योगिक विकास को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को विदेशी निवेशकों की भी पहली पसंद बनाने के लिए नई नीति लाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कई मंत्रियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
UP government will bring the new policy for foreign investment in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक निवेश सम्मेलन में आए रिकॉर्ड 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से उत्साहित योगी सरकार ने अब अधिक से अधिक विदेशी निवेशकों को लाने की तैयारी की है। यूपी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के लिए अलग से नीति लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। सीएम आवास पर हुई बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह के अलावा करीब एक दर्जन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, छह वर्षों में स्कूलों में 55 से 60 लाख अतिरिक्त बच्चों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेश सम्मेलन के प्रस्तावों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यूपी को उद्योगों का गढ़ बनाने और विश्व स्तर पर धमक बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए अलग से नई नीति लाने या वर्तमान औद्योगिक नीति में अलग से व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। जल्द ही भूमि पूजन समारोह की तारीख भी तय होगी। खास बात ये है कि पिछले छह साल में यूपी विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। जहां 25 से ज्यादा देशों ने 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मुताबिक प्रदेश में विदेशी कंपनियों की करीब 50 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

बैठक में औद्योगिक इकाई लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता में कोई कमी न आने के निर्देश दिए गए। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों द्वारा लैंड बैंक के सृजन और आवंटन की रिपोर्ट रखी गई। औद्योगिक निवेश नीति के तहत फास्ट ट्रैक आवंटन, फार्मा पार्क और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed