फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government to stop free computer education

लैपटॉप बांटे पर मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा नहीं दे पाए CM!

Thu, 05 Jun 2014 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jun 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
up government to stop free computer education

सीएम अखिलेश यादव ने चुनावी लाभ के लिए लैपटॉप तो जमकर बांट दिए, पर इंटर कॉलेजों में मुफ्त कम्प्यूटर एजुकेशन देने में नाकाम हो गए हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में केंद्र सरकार के सहयोग से छात्रों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए शुरू की गई इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) योजना पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में शुरू की गई 1500 स्कूलों में इस योजना को माह के अंत में बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

इसके चलते इन स्कूलों में कार्यरत 1500 कंप्यूटर अनुदेशकों का भविष्य अधर में फंस गया है।

2009 में शुरू हुई थी योजना

up government to stop free computer education

केंद्र सरकार की सहायता से प्रदेश में वर्ष 2009 में इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12 तक छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की मुफ्त शिक्षा देने के लिए आईसीटी योजना शुरू की गई।

प्रदेश में पहले चरण में 1500 स्कूलों को लिया गया। दूसरे चरण में वर्ष 2011 में 2500 स्कूलों को लिया गया।

यह योजना पांच साल के लिए पांच साल के लिए शुरू की गई है, इसलिए पहले चरण के पांच साल पूरे होने पर 1500 स्कूलों में यह योजना समाप्त हो रही है।

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेज दिया गया है।

फैसले का होने लगा विरोध

up government to stop free computer education

माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्रा ने इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि छात्रों के हित में इन सभी 1500 स्कूलों में जुलाई से कंप्यूटर शिक्षा की पुन: व्यवस्था कराई जाए।

साथ ही शिक्षा विभाग की ढुलमुल नीति के चलते आईसीटी योजना से वंचित प्रदेश के 1600 राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों में भी इसे शुरू कराया जाए।

उन्होंने बताया कि 2009 में केंद्र के सहयोग इस योजना को शुरू किया गया है। इसमें 75 प्रतिशत केंद्र और 25 प्रतिशत राज्य सरकार खर्च करती है।

इस योजना में प्रत्येक स्कूल में 10 कंप्यूटर, एक सर्वर, एक जेनेरेटर, जरूरी फर्नीचर, बिजली, इंटरनेट आदि की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed