फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Government to Organize Somnath Pilgrimage for Students; 1,008 Devotees to Arrive Carrying Water from Se

UP: छात्रों को सोमनाथ यात्रा कराएगी यूपी सरकार, सात नदियों का जल लेकर पहुंचेंगे 1008 श्रद्धालु

Fri, 17 Apr 2026 03:46 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 17 Apr 2026 03:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार युवा प्रोफेशनल्स, एमबीए छात्रों और विभिन्न वर्गों के 1008 लोगों को विशेष एसी ट्रेन से सोमनाथ यात्रा कराएगी। संस्कृति विभाग इस आयोजन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगा। श्रद्धालु सात पवित्र नदियों का जल लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विज्ञापन
UP Government to Organize Somnath Pilgrimage for Students; 1,008 Devotees to Arrive Carrying Water from Se
सोमनाथ मंदिर- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 19 अप्रैल को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से एक विशेष एसी ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी। इसमें प्रदेश के युवा प्रोफेशनल, एमबीए छात्र, स्टार्टअप्स प्रतिनिधि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी भी की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों से चुने कुल 1008 यात्री विशेष यात्रा का शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, वॉलंटियर, युवा प्रतिभाओं, गैर-तकनीकी क्षेत्र के सफल व्यक्तियों, अखाड़ों, शिव मंदिरों और आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को भी इस पहल का हिस्सा बनाया गया है। यात्रा में श्रद्धालु प्रदेश की 7 नदियों का जल अपने साथ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के निवासी, प्रदेश के कलाकार, तथा पोस्टमैन, रेलवे स्टाफ, सफाई कर्मचारी और ड्राइवर जैसे सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस यात्रा को हरी झंड़ी दिखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए संस्कृति विभाग लगभग 1.5 करोड़ खर्च करेगा। यह पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है, जिसे जन-जन की सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाआरती, रुद्राभिषेक में होंगे शामिल

ये श्रद्धालु 21 अप्रैल को सोमनाथ पहुंचने के बाद वे महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन और लाइट एंड साउंड शो जैसे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं को सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास और आध्यात्मिक महत्व से जुड़ने का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से यह पर्व पूरे देश में साल भर मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed