Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government to bring ordinance to postpone Panchayat elections by six months, decision may be taken in cabi

यूपी: पंचायत चुनाव छह महीने टालने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

Wed, 18 Nov 2026 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Nov 2026 06:49 AM IST
सार

UP Cabinet decision: यूपी कैबिनेट की एक अहम बैठक बुधवार को होनी है। इस बैठक में पंचायत चुनाव छह महीने टालने का अध्यादेश आ सकता है। 

विज्ञापन
UP: Government to bring ordinance to postpone Panchayat elections by six months, decision may be taken in cabi
यूपी कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें अहम प्रस्ताव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को एक बार फिर से छह महीने टालने से संबंधित है। इसके लिए सरकार उप्र पंचायत राज संशोधन अध्यादेश-2026 को मंजूरी दे सकती है। इस प्रस्ताव के जरिये प्रशासन के तौर पर ग्राम प्रधानों को और छह महीने का सेवा विस्तार दिया जाएगा। समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का भी कार्यकाल छह महीने बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएम के सरकारी आवास पर होने वाली इस बैठक में निवेश प्रोत्साहन नीति में संशोधन, फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई), विदेशी पूंजी निवेश (एफसीआई), फॉर्च्यून ग्लोबल 500 और फॉर्च्यून इंडिया 500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 में द्वितीय संशोधन जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा बाराबंकी में 221.42 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के नियमों में बदलाव, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अगले चरण के लिए एमओयू करने और रेशम उत्पादन विभाग की नियमावली में संशोधन समेत औद्योगिक विसा, गृह, वन, खनन, शिक्षा आदि विभागों के संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed