फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government strict about corona virus: Kovid report will have to be given to those coming from 11 states

कोरोना वायरस को लेकर यूपी सरकार सख्त : 11 राज्यों से आने वालों को देनी होगी कोविड रिपोर्ट

Thu, 22 Jul 2021 01:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Jul 2021 01:09 AM IST
सार

कोरोनावायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सख्त है। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया है कि इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
UP government strict about corona virus: Kovid report will have to be given to those coming from 11 states
कोरोना की तीसरी लहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोनावायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सख्त है। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया है कि इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। ऐसे में बुधवार को 11 राज्य चिन्हित कर लिए गए हैं, जहां से आने वालों को हर हाल में कोविड-19 नेगेटिव अथवा टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सभी हवाई अड्डे, रेलवे व बस स्टेशनों पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।  महाराष्ट, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड व अरुणांचल मैं पॉजिटिविटी की दर 3 फ़ीसदी से अधिक हो गई है। ऐसे में इन राज्यों से आने वालों को खुद के नेगेटिव होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए आर टी पीसीआर जांच मांगी जाएगी। जिन लोगों ने टीकाकरण करा लिया है उन्हें राज्य में आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 80 हजार से अधिक निगरानी कमेटियों को भी अलर्ट कर दिया गया है कि वह बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखें। अगर किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो उससे स्वास्थ्य विभाग को जरूर अवगत कराएं। निगरानी कमेटियों की कार्यप्रणाली की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण नियंत्रण के साथ बनाए भविष्य की रणनीति 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ हमें कोविड को लेकर सतर्कता बरतनी होगी तो दूसरी  तरफ भिविष्यय में आने वाली तीसरी लहर से निपटने के लिए भी तैयार रहना होगा।। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में पीआईसीयू और एनआईसीयू का कार्य जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाए। वह बुधवार को टीम ने की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को हर स्तर पर मुकम्मल किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अत्यन्त कारगर सिद्ध हुई है। इस नीति को पूरी सक्रियता से लागू रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण कार्य में और तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने में वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। इसलिए कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को सतत जागरूक किया जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि गत 20 जुलाई तक प्रदेश में 04 करोड़ 15 लाख 60 हजार 132 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन-1076 के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों से संवाद की व्यवस्था की जाए। सीएम हेल्प लाइन द्वारा प्रतिदिन कम से कम 100 वृद्धजन को फोन कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जाए, अन्य जरूरतों के बारे में पूछा जाए और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। 

स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। इसके साथ ही, फॉगिंग व एन्टी लार्वा स्प्रे का भी छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दृष्टिगत नदियों के जल स्तर की सतत मॉनीटरिंग की जाए। एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। सभी गो आश्रय स्थलों मे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed